फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: मुनाफा देने का लालच देकर 3.39 लाख रुपये की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली। क्रिप्टो व्यापार में पैसा लगाकर उस पैसे पर मुनाफ देने का झांसा देकर ठग ने 3.39 लाख रुपये की ठगी कर ली। इस मामले में पीड़ित ने तहरीर दी है। पुलिस ने धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन



मोहल्ला सैनी नगर निवासी अभिषेक ने थाने में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि 14 अगस्त 2024 को एक टेलीग्राम पर संपर्क हुआ। जिसमें एक कंपनी के बारे में बताया गया, जो क्रिप्टो में व्यापार करती है। ठगो ने कम रुपये जमा करने पर मोटा मुनाफा देने का झांसा दिया। इसके बाद ठग ने बडा लेनदेन करने को कहा। जिस पर उसने मना कर दिया। ठग ने कहा कि अगर वह लेनदेन नहीं करेगा तो उसको पिछला मुनाफा तथा लगाए गए पैसे नहीं दिए जाएंगे। ठग ने उसे अपने जाल में फंसाते हुए कई बार में ऑनलाइन के माध्यम से अलग अलग नंबरों पर 3.39 लाख रुपये जमा करा लिए। रुपये जमा करने के बाद जब पीड़ित ने अपना मुनाफा मांगा तो उसे कोई भुगतान नहीं किया गया। ठग उससे और अधिक पैसा मांगते रहे। इसके बाद पीड़ित को पता चला कि उसके साथ धोखाधड़ी हुई है। पुलिस ने बताया कि तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें