फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: गांजा तस्करों से 6.80 लाख रुपये की बरामदगी में हेराफेरी, एसओ, दरोगा और दो सिपाही निलंबित

Tue, 31 Oct 2023 01:00 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर/रतनपुरी। मादक पदार्थों की तस्करी के आरोपियों से बरामद छह लाख 80 हजार रुपये की हेराफेरी के मामले में घिरे एसओ रतनपुरी पंकज राय, दरोगा संजय आर्य और सिपाही रवि चहल और रोबिन को एसएसपी संजीव सुमन ने निलंबित कर दिया है। सीओ बुढ़ाना हिमांशु गौरव ने मामले की जांच कर एसएसपी को रिपोर्ट भेजी थी। उधर, भमेला में हुई हत्या के मामले में लापरवाही पर तितावी एसओ नेमचंद सिंह को लाइन हाजिर कर दिया गया है।
विज्ञापन

रतनपुरी पुलिस ने 29 अक्तूबर की शाम फुलत रजबहे की पुलिया से चंदसीना गांव निवासी उस्मान के पास से तीन सौ ग्राम गांजा और सहारनपुर के कोतवाली देहात के गांव शेखपुरा कदीम निवासी हैदर से चाकू बरामद कर मुकदमा दर्ज किया था। युवा भाकियू के जिलाध्यक्ष कपिल सोम ने अधिकारियों से शिकायत करते हुए कहा कि पुलिस ने पकड़े गए युवकों से 6.80 लाख रुपये बरामद किए हैं, जिनकी जानकारी नहीं दी जा रही है। गंभीर शिकायत पर सीओ बुढ़ाना हिमांशु गौरव रविवार रात जांच के लिए रतनपुरी थाने पहुंचे।
जांच शुरू हुई तो सोमवार को थाना प्रभारी पंकज राय ने फुलत खतौली मार्ग पर रजबहे की पुलिया से मोरना निवासी हैदर मेहंदी से 550 ग्राम गांजा व छह लाख 80 हजार रुपये व आसिफ के पास से 500 ग्राम गांजा बरामद दिखाए। उधर, सीओ ने अपनी जांच रिपोर्ट एसएसपी को भेज दी, जिसके बाद थाना रतनपुरी प्रभारी पंकज राय, दरोगा संजय आर्य, सिपाही रवि चहल व रोबिन को निलंबित कर दिया गया। एसएसपी ने कहा कि जांच में पुलिसकर्मियों ने लापरवाही सामने आई थी।
विज्ञापन


पहले छिपाए, फिर दिखाए, लेकिन पुलिस वाले बच नहीं पाए

मुजफ्फरनगर। मादक पदार्थ की तस्करी के आरोपियों से बरामद छह लाख 80 हजार रुपये के मामले में खाकी दागदार हो गई। पहले पुलिस रुपयों की जानकारी से इन्कार करती रही। जांच शुरू हुई तो दूसरे आरोपियों को पकड़कर रुपये बरामद भी दिखाए, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। एक आरोपी भाकियू कार्यकर्ता का भाई थी, जिसके बाद यह मामला और अधिक गरमा गया।

रतनपुरी थाना प्रभारी सहित चार पुलिसकर्मी पर गांजा तस्करों से 6 लाख 80 हजार रुपये की बरामदगी में हेराफेरी करने पर निलंबन की कार्रवाई हुई है। गिरफ्तार किए गएआरोपी उस्मान के भाई कुर्बान की शिकायत के बाद मामला अधिकारियों की नजरों में पहुंचा। उधर, उस्मान के परिजनों में पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर भी नाराजगी थी।



कुर्बान भाकियू कार्यकर्ता है। उसने युवा भाकियू नेता कपिल सोम की मदद ली, इसके बाद रकम को लेकर शिकायत की गई तो जांच शुरू हुई। कुर्बान ने बताया कि उस्मान के पकड़े जाने के बाद उसके चाचा व एक अन्य व्यक्ति थाने में जानकारी करने पहुंचे थे तो पुलिस ने उनके साथ अभद्रता की थी। उधर, थाना पुलिस रकम बरामद होने से इनकार कर रही थी। सीओ भी जांच शुरू करने की बात करते रहे । लेकिन शाम होते होते पूरा मामला साफ हो गया था और एसएसपी ने चारों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें