फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: आंगनबाड़ी केंद्र के खंभे में उतरे करंट से चार साल के मासूम की मौत

विज्ञापन
सत्यम फ़ाइल फ़ोटो
विज्ञापन
तितावी (मुजफ्फरनगर)। क्षेत्र के नसीरपुर गांव के आंगनबाड़ी केंद्र के परिसर में लगे स्ट्रीट लाइट के खंभे में उतरे करंट की चपेट में आने से चार साल के मासूम सत्यम की मौत हो गई। नाराज ग्रामीणों ने हंगामा किया। किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर पूरण सिंह ने लोगों को समझा बुझाकर शांत किया। बिजली विभाग और आंगनबाड़ी केंद्र के अज्ञात दो कर्मचारियों के खिलाफ लापरवाही बरतने का मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

नसीरपुर गांव के किसान अमन सिंह राठौर का चार साल का पोता सत्यम सोमवार सुबह गांव के आंगनबाड़ी केंद्र में पढ़ने के लिए गया था। सुबह करीब साढ़े नौ बजे वह केंद्र के परिसर के पास लघुशंका करने के लिए जाने लगा। इसी दौरान स्ट्रीट लाइट के खंभे में उतरे करंट की चपेट में आकर झुलस गया।
केंद्र के कर्मचारी ओर अन्य लोग किसी तरह बचाकर उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बघरा लेकर पहुंचे, जहां बच्चे को मृत घोषित कर दिया गया। परिजन शव को लेकर तितावी थाने पहुंच गए। पुलिस ने लोगों को समझने का प्रयास किया लेकिन ग्रामीण नहीं माने और एसडीएम को बुलाने की मांग रखी।
विज्ञापन

सीओ जानसठ यतेंद्र नागर भी लोगों के बीच पहुंचे। ग्रामीणों ने केंद्र की अव्यवस्था पर नाराजगी जताई। किसान मजदूर संगठन के अध्यक्ष ने लोगों को शांत किया और हर संभव मदद कराने का भरोसा दिया। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिवार में सत्यम से छोटा एक भाई शिवम है।
-
केंद्र पर नहीं शौचालय की व्यवस्था
आंगनबाड़ी केंद्र पर शौचालय की व्यवस्था नहीं है। प्राथमिक विद्यालय के परिसर में स्थित केंद्र पर करीब 105 बच्चे है। बच्चे कभी स्कूल के शौचालय प्रयोग करते हैं और कभी इधर-उधर ही भेज दिए जाते हैं। सत्यम ने भी केंद्र पर मौजूद आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से लघुशंका जाने की बात कही थी। इस दौरान बच्चा खंभे की तरफ चला गया और हादसे का शिकार हो गया।
-
बनेगा शौचालय, हटेंगे तार..लगेगा केबल
स्कूल के ऊपर से गुजर रही बिजली लाइन के खुले तारों की जगह देर शाम केबल डालने का कार्य शुरू हो गया। ग्रामीणों का कहना था कि स्कूल से खंभा हटना चाहिए। ग्रामीणों ने अधिकारियों से कहा कि केंद्र पर शौचालय की व्यवस्था नहीं है। एसडीएम सदर प्रवीण कुमार ने प्रकरण के बाद बीएसए संदीप कुमार को शौचालय का निर्माण कराने के निर्देश दिए गए हैं।

सत्यम फ़ाइल फ़ोटो

सत्यम फ़ाइल फ़ोटो

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें