फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेत से लदी चार ट्रैक्टर-ट्रॉली सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। अवैध खनन की शिकायत पर एसडीएम सदर दीपक कुमार के निर्देश पर पुलिस-प्रशासन की टीम ने शाहबुद्दीनपुर रोड पर छापा मारकर रेत लदी चार ट्रैक्टर-ट्रॉली सीज कर दी।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के शाहबुद्दीनपुर रोड स्थित एक बंद हुए ईंट-भट्ठे पर काफी समय से अवैध रेत बाहर से लाकर उतारा जाता है। फिर इस रेत को छोटी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में भरकर मोटे मुनाफे पर बेचा जाता है। स्थानीय लोगों की शिकायत पर मंगलवार को एसडीएम सदर दीपक कुमार ने प्रशासनिक टीम को मामले में कार्रवाई के आदेश दिए, जिस पर टीम ने रुड़की चुंगी चौकी पुलिस के साथ मौके पर जाकर कार्रवाई करते हुए वहां से रेत लदी चार ट्रैक्टर-ट्रॉली बरामद की। टीम को देख अवैध खनन से जुड़े आरोपी वहां से फरार हो गए। एसडीएम सदर का कहना है कि क्षेत्र के लोगों की शिकायत पर कार्रवाई की गई है। रेत खनन से जुड़े लोगों को चिह्नित किया जा रहा है, सभी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें