फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की पत्नी व भतीजी से छेड़छाड़, मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
चार लोगों पर छेड़छाड़, मारपीट का आरोप
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, रतनपुरी। क्षेत्र के गांव में युवक की पत्नी व भतीजी के साथ छेड़छाड़ और मारपीट कर दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने छेड़छाड़, मारपीट व एससी/ एसटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक ग्रामीण ने आरोप लगाया कि पांच मई को दोपहर करीब तीन बजे गांव के अनुज ने उसकी पत्नी व भतीजी पर अश्लील टिप्पणी की। जब उन्होंने विरोध किया, तो आरोपी युवक गाली गलौज करते हुए धमकी देकर फरार हो गया। कुछ देर बाद आरोपी अपने अन्य साथियों जोनी, अंकुर व आकाश के साथ लाठी, डंडे लेकर उनके घर में घुस आया। चारों आरोपियों ने उनके घर में मौजूद उसकी पत्नी एवं उसकी भतीजी के साथ लाठी-डंडों से मारपीट की। जिसमें उसकी पत्नी और भतीजी घायल हो गए। आरोप है कि आरोपियों ने उसकी पत्नी से दुष्कर्म का प्रयास भी किया। शोर मचाने पर आसपास के लोग वहां एकत्र हो गए। जिसके बाद आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने उसकी घायल पत्नी और भतीजी को खतौली अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चारों आरोपियों के विरुद्ध एससी/एसटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें