ककरौली पुलिस ने गोकशी करते पकड़े।
- फोटो : KHATAULI
घर में गोकशी करते महिला सहित चार लोग गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर, ककरौली। रविवार रात पुलिस ने गांव तेवड़ा में गोकशी की सूचना पर भूरा पुत्र असगर के घर में छापा मारा। जैसे ही पुलिस भूरा के घर पर पहुंची तो आरोपी भागने का प्रयास करने लगे।
ककरौली थाने के एसएसआई बचन सिंह अत्री ने बताया कि पुलिस ने घेराबंदी कर भूरा, आरिफ, असगर व एक महिला तबस्सुम को गिरफ्तार कर लिया, जबकि तालिब, सुक्का, अख्तर पुलिस पर फायर करते हुए मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मौके से ढाई कुंतल मांस, एक तमंचा व कारतूस और गोकशी करने के उपकरण दो छुरी, एक कुल्हाड़ी, एक दरात, एक कांटा तराजू, एक किलो का बाट, एक लकड़ी का गुटका आदि बरामद किया है। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेजा गया है।