फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar Accident: रोडवेज बस की चपेट में आने से चार लोग घायल, सभी को जिला अस्पताल रेफर किया

Wed, 20 Dec 2023 05:56 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर

सार

Muzaffarnagar Accident : मुजफ्फरनगर में रोडवेज बस की चपेट में आने से चार लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया है।
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर में सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर के चरथावल में रोडवेज बस की टक्कर से ट्रैक्टर मिस्त्री समेत चार लोग घायल हो गए। लोगों ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया। उपचार के बाद चारों घायलों को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर बस को कब्जे में ले लिया है।

विज्ञापन


बुधवार दोपहर रोडवेज बस मुजफ्फरनगर से थानाभवन की तरफ जा रही थी। संतुलन बिगड़ने से बस चरथावल में सरकारी अस्तपाल के सामने शाहपुर कस्बा निवासी साकिब की दुकान की तरफ घुस गई। मौके पर ट्रैक्टर ठीक कर रहे मिस्त्री साकिब और मौके पर मौजूद थानाभवन क्षेत्र के भैसानी निवासी सद्दाम व नौशाद, कुल्हेड़ी निवासी जावेद बस की चपेट में आने से घायल हो गए। घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई गई है। थाना प्रभारी ओपी सिंह ने बताया बस और चालक को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मोहब्बत में खूनी बना प्रेमी: सोनी हत्याकांड की ऐसी कहानी, हिल गया हर किसी का दिमाग, शादी के 20 दिन बाद मर्डर

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें