देवबंद (सहारनपुर)। इस्माइलपुर गुर्जर गांव में पिछले तीन दिनों के भीतर बुखार से चार लोगों की मौत हो गई। जबकि कई अन्य बुखार पीड़ित अलग-अलग अस्पतालों में उपचार करा रहे हैं। ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग से गांव में कैंप लगाने की मांग की है।
विज्ञापन
इस्माइलपुर गुर्जर निवासी प्रदीप (40) पुत्र मनफूल, फग्गन (90), रेखा पत्नी डा. राजेश और सलोचना पत्नी सुखपाल की मौत पिछले तीन दिन के भीतर हो गई। इन सबकों तीन से चार दिन तक बुखार आया था। इनका प्राइवेट चिकित्सकों के यहां उपचार चल रहा था। गांव के पूर्व प्रधान ऋषिपाल सिंह, अधिवक्ता सतबीर सिंह, विनीत कुमार, अनूप सिंह, सुधीर और मुकेश आदि ने बताया कि ओमकुमार पुत्र आत्माराम समेत कई अन्य लोग भी बुखार से पीड़ित हैं, जिनका सहारनपुर समेत अन्य जगहों पर उपचार चल रहा है। उन्होंने बताया कि बुखार से हो रही मौतों के चलते ग्रामीणों में भय है। उन्होंने प्रशासन से गांव में सैनिटाइजर का छिड़काव कराने की मांग की है।