भाजपा, रालोद के साथ बसपा समर्थित भी मुकाबले में
मुजफ्फरनगर। जिला पंचायत में भाजपा, रालोद, बसपा और सपा के समर्थित प्रत्याशी कई सीटों पर मुकाबले में बने थे। अधिकतम सीटों पर भाजपा और रालोद में सीधा मुकाबला देखने को मिला। मतगणना के दौरान मिले रुझान में किसी भी राजनीतिक दल को दस सीट मिलने के आसार नहीं नहीं है। भाजपा सबसे ज्यादा सीटों पर मुकाबले में है। उसके कई दिग्गज चुनाव में फंसे है। देर रात तक जिला पंचायत की 43 वार्डों में से एक भी वार्ड से कोई प्रत्याशी विजेता घोषित नहीं हुआ था।
सदर ब्लाक के वार्ड छह में रालोद के पराग चौधरी और आजाद समाज पार्टी के प्रत्याशी के बीच कांटे का मुकाबला दिखाई दिया। वार्ड सात में भाजपा के तरुण पाल और बसपा भोला शंकर के बीच कड़ा मुकाबला रहा। वार्ड आठ में सपा की बेनजीर राणा और बसपा की आरिफा में कांटे की टक्कर रही। वार्ड नौ में सपा की अनीता और निर्दलीय सचिन करानिया में कड़ा मुकाबला देखने को मिला। वार्ड दस में बसपा के हरेंद्र पाल, भाजपा के श्रीभगवान शर्मा एवं निर्दलीय हरेंद्र शर्मा में कड़ा मुकाबला चल रहा था। वार्ड 11 में भाजपा के प्रवीण टेलर मुख्य मुकाबले में बने हैं। उन्हें सपा और बसपा से टक्कर मिल रही है। वार्ड 12 में भाजपा, बसपा, सपा के प्रत्याशी मुकाबले से बाहर हैं। यहां मुकाबले में निर्दलीय बने रहे। वार्ड 13 में भाजपा के विपिन त्यागी बढ़त बनाए हुए थे। वार्ड 14 में भाकियू के विकास शर्मा, मुकेश राणा, सौरव पुंडीर में कड़ा मुकाबला रहा।
बघरा ब्लाक में जिला पंचायत में छह राउंड की गिनती के बाद वार्ड 15 में सीमा, वार्ड 16 में वीरेंद्र, वार्ड 17 में इरशाद, वार्ड 18 में सतेंद्र, वार्ड 19 में इंद्रपाल बढ़त बनाए हुए थे। यहां वार्ड 18 में सतेंद्र और गौरव के बीच कांटे का मुकाबला है। वार्ड 20 में रालोद के अंकित बालियान, भाजपा प्रत्याशी अजय बालियान से बढ़त बनाए हुए थेे। वार्ड 21 रालोद के कुलदीप मलिक और भाजपा के पंकज कश्यप में कड़ा मुकाबला रहा।
वार्ड 22 सपा की बिलकिश बानो और भाजपा में मुकाबला देखने को मिला। वार्ड 23 रालोद के गज्जू खान की पत्नी और भाजपा की अंजली चौधरी के बीच मुकाबला रहा। वार्ड 24 में भाजपा के रामनाथ और रालोद के संयम पंवार के बीच कड़ा मुकाबला रहा। वार्ड 25 में निर्दलीय सलीम मुख्य मुकाबले में बने हुए हौं। वार्ड 26 भाजपा के विजय चौधरी और बसपा के कय्यूम कुरैशी में कड़ा मुकाबला रहा। वार्ड 27 रालोद के यशपाल प्रमुख और निर्दलीय यूनुस एडवोकेट के बीच मुकाबला रहा। वार्ड 29 भाकियू के कपिल सोम, मनोज राजपूत, विकास, गौरव तेजीयान, इरफान के बीच देखने को मिला।
वार्ड 30 निर्दलीय शौकीन और रालोद के कमल गौतम मुकाबले में रहे। वार्ड 31 में निर्दलीय राफे और रालोद की रूबी में मुकाबला देखने को मिला। वार्ड 32 से भाजपा के तुषार चौहान और निर्दलीय गौतम के बीच मुकाबला रहा। वार्ड 33 भाजपा के यशपाल पंवार और निर्दलीय रिहान के बीच मुख्य मुकाबला रहा। भाजपा नेता यहां पीछे चल रहे थे। वार्ड 34 में भाजपा की वंदना वर्मा और रालोद की सविता राठी में मुकाबला रहा।
वार्ड 35 में बसपा की रीटा सैनी मुख्य मुकाबले में बनी हुई थी। आजाद समाज पार्टी की प्रत्याशी से उनका मुकाबला रहा। वार्ड 36 में निर्दलीय शाहनजर और भाजपा के अंकुर पाल और निर्दलीय नजर सिंह गुर्जर में मुकाबला रहा। वार्ड 42 में भाजपा के वीरपाल निर्वाल और रालोद के प्रभात तोमर के बीच कांटे का संघर्ष रहा। वार्ड 43 में अमित बेनीवाल, संजीव रवि और बाला मंगलामुखी में मुकाबला देखने को मिला।