फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के चार सदस्यों को दबोचा

विज्ञापन
मुजफ्फरनगर : अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के सदस्यों के पकड़े जाने पर पत्रकारों को जानकारी देते एस? - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के चार सदस्यों को दबोचा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली पुलिस ने अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर करीब तीन करोड़ रुपये कीमत के चोरी के छह ट्रकों सहित नौ वाहन बरामद किए हैं। वाहन चोर गिरोह चोरी के वाहनों के इंजन व चेसिस नंबर बदलने के बाद उन्हें फर्जी कागजात तैयार कर बेच देता था। पुलिस के मुताबिक आरोपी करीब पांच साल से यह काम कर रहे थे। इस अवधि में अब तक वे करीब डेढ़ सौ वाहनों की इसी तरह खरीद-फरोख्त कर चुके हैं।
पुलिस लाइन स्थित सभागार में एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गी ने प्रेस वार्ता में इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नई मंडी कोतवाली पुलिस ने एक सूचना के आधार पर शनिवार रात ट्रांसपोर्टनगर स्थित एक ढाबे पर दबिश देकर चार लोगों को हिरासत में लिया। इनमें खतौली कस्बा निवासी शहजाद, राजस्थान के जनपद अजमेर के विजयनगर बाड़ी निवासी भूपेंद्र शर्मा, जसोई तितावी निवासी नजाकत और दधेडू निवासी इंतजार शामिल हैं। आरोपियों की निशानदेही पर ट्रांसपोर्टनगर और उसके पास स्थित पार्किंग स्थलों में खड़े किए गए छह ट्रक, एक कार, एक टाटा-एस और एक पिकअप बरामद की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी सिटी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के सदस्य हैं, जो राजस्थान व पंजाब समेत अन्य राज्यों से वाहन चोरी कर लाने के बाद उन्हें इंजन व चेसिस नंबर बदलकर फर्जी कागजात से आगे बेच देते थे। इसके अलावा, आरोपी वाहन फाइनेंस कराने के बाद चोरी दिखाकर इंश्योरेंस कंपनी से क्लेम लेते हुए उन्हें भी चेसिस व इंजन नंबर बदलकर बेच देते थे। आरोपी करीब पांच साल से यह काम कर रहे थे और इस अवधि में अब तक वे करीब डेढ़ सौ वाहनों की इसी तरह खरीद-फरोख्त कर चुके हैं। एसपी सिटी ने बताया कि चोर गिरोह के कुछ अन्य सदस्य भी चिह्नित किए गए हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। सभी आरोपियों को रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें