फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना दो महिलाओं सहित चार की मौत

Tue, 04 Jul 2017 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त हुई कार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मंसूरपुर नेशनल हाईवे पर मंगलवार दोपहर सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से वैन घुस गई। तेज स्पीड की वजह से वैन के परखचे उड़ गए। हादसे में दो महिलाओं सहित चार लोगों की मौत हो गई। बच्चों समेत छह लोग जख्मी हो गए। खतौली का यह परिवार हरिद्वार से लौट रहा था। 
विज्ञापन


खतौली के मोहल्ला देवीदास निवासी डॉ. अशोक शर्मा (60) और उनकी पत्नी संतोष (58), बेटे प्रवीण उर्फ रोनू शर्मा (29),  उसकी पत्नी अनीता, बेटी नैना (12), बेटा निहाल (9) और दो साल का बेटा कार में सवार था। इसके अलावा मोहल्ले के दूसरे परिवार मनीष गोयल की पत्नी सविता गोयल (45), बेटी ऋतिका (17), स्नेहा (14) और बेटे मयंक (8) के साथ मारुति वैन से हरिद्वार घूमने के लिए गए थे।

एक वैन में दो परिवारों के कुल 11 लोग सवार थे। वैन को प्रवीण शर्मा चला रहा था। मंगलवार को दोपहर करीब ढाई बजे वैन  नेशनल हाईवे पर जड़ौदा नरा के पास हाईवे पर खडे़े ट्रक में जा घुसी। दुर्घटना में कार के परखचे उड़ गए।  दुर्घटना में अशोक शर्मा, पत्नी संतोष, बेटे प्रवीण और सविता गोयल की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों की सहायता से शवों और घायलों को वैन से बाहर निकाला। घायलों को जिला चिकित्सालय भेजवाया गया। पुलिस ने सभी शवों का पंचनामा भरकर उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया।             
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें