फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना का कहर : चार की मौत, 362 संक्रमित मिले

विज्ञापन
कोरोना जांच केंद्र पर सैंपल देने के लिए अपनी बारी का इंतजार करते लोग। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
कोरोना के कहर से चार की मौत, 362 संक्रमित मिले
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जिले में कोरोना संक्रमण कहर बरपा रहा है। शुक्रवार को कोविड अस्पताल बेगराजपुर में भर्ती चार मरीजों की मौत हो गई, जबकि 362 नए संक्रमित मिले हैं। जनपद में अब तक 132 मरीजों की मौत हो चुकी है, जिनमें से 22 मरीजों की मौत बीते 18 दिनों में हुई है। जनपद में मरीजों की संख्या बढ़कर 1798 तक पहुंच गई है।
सीएमओ डॉ एमएस फौजदार ने बताया कि कोविड अस्पताल में भर्ती निरगाजनी के 77 वर्षीय बुजुर्ग, चितौड़ा के 66 साल के ग्रामीण, अलमासपुर के 45 साल के व्यक्ति और शहर की इंदिरा कालोनी निवासी 55 वर्षीय व्यक्ति की उपचार के दौरान मृत्यु हुई।
विज्ञापन

शहर में 181, शहर से सटे क्षेत्र में 59, बघरा ब्लॉक क्षेत्र में 15, बुढ़ाना में 18, चरथावल में 16, खतौली में आठ, जानसठ में 31, मोरना में 11, पुरकाजी में 15 शाहपुर में आठ मरीज मिले है। शहरी क्षेत्र में सबसे अधिक संक्रमित मिल रहे है।
कवाल जेल में 11 बंदी भी पॉजिटिव आए है। जनपद में मरीजों की संख्या 11101 हो गई है, जिनमें से 9171 मरीज ठीक हो गए है, फिर भी मरीजों की संख्या बढ़ते हुए 1798 पर पहुंच गई है। बढ़ते मरीजों को देखते हुए ट्रेसिंग टीम बढ़ा दी है तथा सैंपल भी अधिक लिए जा रहे हैं।
कोवैक्सीन की 6200 डोज मिली
मुजफ्फरनगर। जनपद में कोविशील्ड वैक्सीन की कमी आ गई है। स्वास्थ्य विभाग के पास अब केवल दो हजार डोज ही बची है, जिससे टीकाकरण प्रभावित हो सकता है। जबकि कोवैक्सीन की 6200 डोज स्वास्थ्य विभाग को मिली है, जिसे प्राईवेट डॉक्टर को दिया गया है। अब प्राईवेट डॉक्टरों के यहां कोवैक्सीन की दूसरी डोज लगाई जा सकेगी। सीएमओ डॉ एमएस फौजदार ने बताया कि कोविशील्ड सोमवार तक आने की उम्मीद है। जिले में शुक्रवार को 2273 लोगों का कोरोना वैक्सीनेशन किया गया। 45 वर्ष से अधिक आयु के 1610 लोगों को प्रथम डोज लगाई गई तथा 663 लोगों को दूसरी डोज लगाई गई।
क्वारंटीन केंद्र नहीं बनाए
मुजफ्फरनगर। जिले में प्रवासी लोग और मजदूर लौट रहे है, मगर उनकी कोई निगरानी नहीं रखी जा रही है। शासन ने बाहर से आने वालों को क्वारंटीन करने के आदेश दिए है, बावजूद इसके जिले में अभी तक बाहर से आने वालों की निगरानी नहीं की जा रही है। निगरानी समिति भी पंचायत चुनाव में लगी है। जिले में क्वारंटीन केंद्र भी नहीं खोले गए है। सोमवार को वोट डालने के लिए बहुत लोग बाहर से आऐंगे, जो संक्रमण फैला सकते है। इस पर भी प्रशासन को कोई ध्यान नहीं है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री आरोग्य मेले 15 मई तक स्थगित
मुजफ्फरनगर। स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित होने वाले मुख्यमंत्री आरोग्य मेले बढ़ते कोरोना संक्रमण के कारण 15 मई तक स्थगित कर दिए गए है। सीएमओ ने बताया कि रविवार को अब ये मेले नहीं लगेंगे।

कलक्ट्रेट में कोविड कट्रोल रूम का निरीक्षण करतीं डीएम।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें