रतनपुरी। रामपुर कांटे पर मुठभेड़ में पुलिस ने चार गो-तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में दो बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हुए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। मौके से गोमांस के साथ ही तमंचे-कारतूस व संदिग्ध बाइक बरामद की गई।
एसओ राजेंद्र गिरी ने बताया कि एसओ राजेंद्र गिरी ने बताया कि बृहस्पतिवार देर रात थाना पुलिस क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान रामपुर कांटे पर संदिग्ध हालत में खड़े चार लोगों से पूछताछ का प्रयास किया तो उन्होंने पुलिस टीम पर फायरिंग कर भागने का प्रयास किया। जवाबी कार्रवाई में दो बदमाश पैर में गोलियां लगने से घायल हो गए, जबकि दो अन्य को घेराबंदी कर दबोच लिया गया। एसओ ने बताया कि घायल बदमाशों में गांव दभेड़ी थाना बुढ़ाना निवासी इमरान व परवेज शामिल हैं, जबकि अन्य दो बदमाशों में दभेड़ी निवासी इकलाख उर्फ लाखा व गांव कल्याणपुर निवासी हारून शामिल हैं। मौके से 70 किग्रा मांस के साथ ही संदिग्ध बाइक, दो तमंचे-कारतूस बरामद किए गए हैं। एसओ ने बताया कि बड़सू पशु चिकित्सालय के पशु चिकित्सक डा. सिद्धार्थ ढाका ने बरामद मांस के जांच के बाद गोवंशीय होने की पुष्टि की, जिस पर मांस को नष्ट करा दिया गया। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर घायल बदमाशों को अस्पताल में भर्ती कराते हुए अन्य दोनों को जेल भेज दिया गया है।