शाहपुर। जनपद की चार जूनियर बालिका कबड्डी खिलाड़ी दो अगस्त से वाराणसी में आयोजित प्रदेश स्तरीय प्रशिक्षण शिविर में भाग लेंगी। आगरा में हुई प्रदेश स्तरीय जूनियर बालिका कबड्डी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के आधार पर चारों खिलाड़ियों का चयन हुआ है।
जिला कबड्डी संघ के सचिव मास्टर रामपाल सिंह ने बताया कि मथुरा में आयोजित प्रदेश स्तरीय जूनियर बालिका कबड्डी प्रतियोगिता में जनपद की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया था। दमदार प्रदर्शन के आधार पर जनपद की चार बालिकाओं अन्नू काकड़ा, शिवानी बिटावदा, वर्षा बालियान बरवाला और अवंतिका मोरना का प्रशिक्षण शिविर के लिए चयन किया गया था। चारों खिलाड़ी दो अगस्त से 30 अगस्त तक डॉ संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम सिगरा वाराणसी में आयोजित प्रशिक्षण शिविर में भाग लेंगी। इसके बाद प्रदेशीय टीम एक सितंबर से बिहार की राजधानी पटना में आयोजित 48वीं जूनियर बालिका राष्ट्रीय कबड्ड़ी चैंपियनशिप में प्रतिभाग करेगी। चारों खिलाड़ियों के चयन से खेल प्रेमियों में खुशी की लहर है। जिला कबड्डी संघ के चेयरमैन अशोक बालियान, उपाध्यक्ष सतेंद्र प्रधान, एथलेटिक्स कोच नवीन चौधरी और कोच बालिंद्र खलीफा ने हर्ष व्यक्त किया है।