फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर खराब हुआ केबिल बॉक्स, आपूर्ति छह घंटे ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरकाजी। बिजलीघर के केबल बॉक्स में खराबी आ जाने से विद्युत आपूर्ति छह घंटे ठप रही। इससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। दैनिक कार्य प्रभावित हुए। जुलाई में इस केबल बॉक्स में तीन बार खराबी आने से विद्युत आपूर्ति ठप हो चुकी है।
विज्ञापन

रविवार को केबल बॉक्स में खराबी आ जाने से रविवार सवेरे नौ बजे विद्युत आपूर्ति बंद हो गई। लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। दोपहर करीब तीन बजे तक आपूर्ति ठप रही। एसडीओ अजय कुमार ने बताया कि केबल बॉक्स में फाल्ट आने से विद्युत आपूर्ति बंद करनी पड़ी। इससे पहले 17 जुलाई को पेड़ गिर जाने से केबल बॉक्स क्षतिग्रस्त हो गया था। इजससे करीब सात घंटे विद्युत आपूर्ति ठप रही थी। 20 जुलाई को हुई बारिश से इसी बॉक्स में फाल्ट आ गया था। इससे सात घंटे तक विद्युत आपूर्ति ठप रही थी। इससे लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें