फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - हमले के दोषी चार भाइयों को पांच-पांच साल की सजा

Thu, 12 Oct 2023 01:01 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- छपार थाना क्षेत्र के बसेड़ा गांव का छह साल पुराना मामला
विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो

मुजफ्फरनगर। छपार थाना क्षेत्र के बसेड़ा के छह साल पुराने घर में घुसकर हमले के मामले में चार सगे भाइयों को अदालत ने पांच-पांच साल की सजा सुनाई है। विशेष न्यायालय पॉक्सो एक्ट के पीठासीन अधिकारी रितीश सचदेवा ने फैसला सुनाया।
विज्ञापन


सहायक शासकीय अधिवक्ता फौजदारी कुलदीप पुंडीर ने बताया कि 12 मई 2017 को बसेड़ा गांव में मकान के विवाद में पड़ोसियों ने घर में घुसकर किसान मांगेराम और देवेंद्र के ऊपर हमला बोल दिया था। देवेंद्र के सिर में गंभीर चोट लगी थी। वादी नितिन ने आरोपी सगे भाई आजाद, जयपाल, सतपाल और यशपाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने आरोप पत्र दाखिल किया। प्रकरण की सुनवाई विशेष न्यायालय पॉक्सो एक्ट के पीठासीन अधिकारी रितीश सचदेवा ने की। चारों आरोपियों पर दोष सिद्ध किया गया। धारा 308 में पांच-पांच साल का कारावास और 20-20 हजार रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई गई। धारा 506 में तीन-तीन साल के कारावास की सजा सुनाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें