फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पश्चिमी यूपी के चार ताजा मामले, लूट से सनसनी तो कहीं विवाहिता की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Wed, 12 Oct 2022 05:10 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, सहारनपुर

सार

West UP News: पश्चिमी यूपी के जिलों में बुधवार को चार ताजा मामले सामने आए हैं। कहीं विवाहिता की मौत हो गई तो कहीं युवक की ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। दोनों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विलाप करते परिजन। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

West UP News: पश्चिमी यूपी के जिलों में बुधवार को चार ताजा मामले सामने आए हैं। कहीं विवाहिता की मौत हो गई तो कहीं युवक की ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। दोनों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। उधर, बिजनौर में एक बैंक मित्र के साथ लूटपाट का मामला सामने आया है। इसके अलावा नगीना पुलिस ने एक गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार शातिरों को दबोचा है। पकड़े गए आरोपियों के पास से 15 दुपहिया वाहन बरामद किए गए हैं।  

विज्ञापन


मुजफ्फरनगर घटना - 1
मुजफ्फरनगर में खतौली के मोहल्ला सद्दीक नगर में विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। महिला का गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया गया है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जांच करती पुलिस। - फोटो : amar ujala
खतौली के मोहल्ला बकरियान निवासी सूबेदार ने अपनी पुत्री तमन्ना का विवाह सात वर्ष पूर्व मोहल्ला सदीक नगर निवासी शौकीन के साथ किया था। आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग दहेज की मांग कर रहे थे। मृतक महिला के तीन लड़के और एक लड़की है।

परिजनों को सुबह सूचना मिली कि तमन्ना का इंतकाल हो गया है, जिस पर परिजन मौके पर पहुंचे। आरोप लगाया कि उनकी पुत्री की गला दबाकर हत्या की गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

उधर, शौकीन ने बताया कि उसकी पत्नी तमन्ना को दो दिन पहले बुखार आया था, अचानक बुधवार सुबह उसकी मौत हो गई है।

जांच करती पुलिस। - फोटो : amar ujala
सहारनपुर घटना - 2
ट्रेन से गिरकर युवक की मौत
सहारनपुर के सरसावा क्षेत्र में पिलखनी के पास चलती ट्रेन से गिरने से एक युवक की मौत हो गई।

सरसावा इंस्पेक्टर धर्मेंद्र सिंह के अनुसार मृतक की पहचान बलराम (23) पुत्र दिलबाग सिंह निवासी गांव जड़ियालाग जिला अमृतसर पंजाब के रूप में हुई है। वह अपने साथियों के साथ कलियर मेला देखने के बाद अमृतसर एक्सप्रेस में सवार होकर रुड़की से अमृतसर जा रहा था। पिलखनी रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन से गिरने से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

आरोपी गिरफ्तार - फोटो : amar ujala
बिजनौर में चार दबोचे - 3
बिजनौर जनपद में नगीना पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए वाहन गिरोह के चार सदस्यों को दबोचा है। पुलिस ने चोरों के पास से 15 दुपहिया वाहनों को बरामद किया है।
    
थाना प्रभारी प्रिंस शर्मा ने बताया कि चोरी किए गए वाहनों की बरामदगी के लिए चलाए जा रहे विशेष चेकिंग अभियान के अंतर्गत चेकिंग के दौरान थाना क्षेत्र के ग्राम बाघाला निवासी नेमीशरण व लक्की, थाना मंडावली निवासी अंकित व ग्राम शेखपुरी थाना चांदपुर निवासी मोंटी को नगीना रायपुर मार्ग से चोरी के 15 दुपहिया वाहनों व चार अवैध शस्त्रों के साथ गिरफ्तार किया है।

बिजनौर में वारदात - 4 
बिजनौर जनपद के नगीना में एक बैंक मित्र के साथ 2.24 लाख रुपये की लूट का मामला प्रकाश में आया है। घटना नगीना काला खेड़ी रोड पर अंडरपास के नीचे की बताई गई है। 

वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी जुटाई। घटना में तीन बाइक सवार बदमाश शामिल बताए जा रहे हैं। प्रथम दृष्टया पुलिस मामले को संदिग्ध मानकर चल रही है। पीड़ित बैंक मित्र संचालक का आरोप है कि लूट करने वालों ने उसके साथ पिटाई कर उसके रुपये लूट लिए। पीड़ित युवक नगीना पंजाब नेशनल बैंक से रुपये निकाल कर अपने गांव नैनपुरा सराय जा रहा था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें