फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: मारपीट के मामले में 10 साल बाद चार आरोपी दोषमुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। भोपा थाना क्षेत्र के तिस्सा गांव में मारपीट के मामले में 10 साल बाद चार आरोपियों को दोषमुक्त करार दिया गया है। अपर सिविल जज जूनियर डिवीजन कोर्ट संख्या- एक की पीठासीन अधिकारी अलका नेहल ने फैसला सुनाया।
विज्ञापन

तिस्सा निवासी मोहम्मद अफजाल ने 10 अगस्त 2015 को मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप लगाया था कि घर पर आए मेहमानों के लिए परिवार के सदस्य फल खरीदने गए थे। इसी दौरान गांव के ही सुमित ने अपने वाहन से साइड मारकर उनकी बाइक गिरा दी थी, जिससे फल कीचड़ में गिर गए। तब ग्रामीणों ने बीच-बचाव करा दिया था। शाम के समय आरोपी पक्ष ने उनके घर पर हमला बोल दिया। पीड़ित पक्ष की ओर से सुमित, अमित, दीपक और अनुज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। पुलिस ने आरोपपत्र दाखिल किया। अभियोजन पक्ष अदालत में आरोपों को साबित नहीं कर सका। शनिवार को चारों आरोपियों को साक्ष्य के अभाव में दोषमुक्त करार दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें