फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योगी ने प्रदेश में कानून का राज स्थापित किया: बालियान

विज्ञापन
उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस महोत्सव का फीता काटकर शुभारंभ करते मंत्री व विधायक। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
योगी ने प्रदेश में कानून का राज स्थापित किया: बालियान
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस के तीन दिवसीय मेले के शुभारंभ अवसर पर केंद्रीय राज्यमंत्री डॉक्टर संजीव बालियान ने कहा कि प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने के बाद कानून का राज स्थापित हुआ है। भाजपा सरकार में नेताओं के प्रति भी जनता की सोच बदली है।
रविवार को उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस के मौके पर तीन दिवसीय मेले का शुभारंभ केंद्रीय राज्यमंत्री डॉक्टर संजीव बालियान, प्रदेश के राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल, विजय कश्यप और विधायक उमेश मलिक, विक्रम सैनी एवं विधायक प्रमोद उटवाल ने दीप प्रज्वलित कर किया। शुभारंभ करने के बाद जनप्रतिनिधियों ने विभागों की कल्याणकारी योजनाओं के स्टॉल पर जाकर निरीक्षण किया। गुड़ के स्टॉल पर गुड़ के स्वाद को भी चखा। यहां आयोजित कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

जिले के खिलाड़ियों को स्पोर्ट्स किट का वितरण किया गया। विभिन्न सरकारी योजनाओं के चेक और प्रमाणपत्र वितरित किए गए। केंद्रीय राज्यमंत्री डॉक्टर संजीव बालियान ने कहा कि योगी सरकार में उत्तर प्रदेश बदल रहा है। प्रदेश में कानून का राज स्थापित हुआ है। प्रदेश में सपा सरकार में अपराध पर बात होती थी। निर्दोष लोगों को जेल भिजवाया जाता था। नेता केवल अपराधियों चोर, डकैतों को छुड़वाने का काम करते थे। प्रदेश में आज विकास की बात होती है। प्रदेश के राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि भाजपा सरकार में अब कोई नेता किसी अपराधी की सिफारिश नहीं कर सकता। प्रदेश में आठ लाख युवाओं को प्रशिक्षण देकर आत्म निर्भर बनाने का काम किया गया है।
राज्यमंत्री विजय कश्यप ने कहा कि हमारा प्रदेश महान प्रदेश है। मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में देश में उत्तम प्रदेश बनने की ओर तीव्र गति से आगे बढ़ रहा है। विधायक उमेश मलिक और विक्रम सैनी ने भी विचार रखे। विधायक प्रमोद ऊटवाल, डीएम सेल्वा कुमारी जे, सीडीओ आलोक यादव, एडीएम अमित सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक सिंह, जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक परमहंस मौर्य, बीएसए मायाराम, पीडी जयसिंह यादव आदि मौजूद रहे।
रासुका ने विधायक बना दिया
खतौली विधायक विक्रम सैनी ने स्थापना दिवस पर कहा कि सपा सरकार में मेरे ऊपर रासुका लगाकर झूठे मुकदमे नहीं किए जाते, तो मैं नेता न बनता और न ही विधायक बनता। जिन लोगों ने मुझ पर रासुका लगाया था, मैने उन्हें विधायक बनने के बाद मिठाई खिलाई थी। प्रदेश के राज्यमंत्री विजय कश्यप ने भाजपा की हरियाणा सरकार पर ही निशाना साध दिया। उन्होंने कहा कि हरियाणा के जो लोग उनसे मिलते है वह योगी जैसे मुख्यमंत्री की डिमांड करते हैं।
विज्ञापन

वर्षा जल संरक्षण के पोस्टर का विमोचन
मुजफ्फरनगर। नुमाइश मैदान में स्थापना दिवस के कार्यक्रम में राष्ट्रीय जल शक्ति मिशन के तहत वर्षा जल संरक्षण के पोस्टर का विमोचन किया गया। इसी के साथ कैच द रैन अभियान का शुभारंभ हुआ। इस कार्यक्रम में सभी जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया। नेहरू युवा केंद्र की जिला युवा अधिकारी प्रतिभा शर्मा ने बताया कि इस अभियान में जागरूकता को जिले में वॉल पेंटिंग, क्विज और रैली का आयोजन होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें