फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: सईदुज्जमां-कादिर राना ने दिया हाजिरी माफी प्रार्थना पत्र, पुलिस ने दर्ज किया था आचार संहिता उल्लंघन का केस

Wed, 18 Oct 2023 08:06 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर

सार

Muzaffarnagar News : सईदुज्जमां और कादिर राना ने कोर्ट में हाजिरी माफी प्रार्थना पत्र दिया है। पुलिस ने आचार संहिता उल्लंघन का मुकदमा दर्ज किया था। 
विज्ञापन
अदालत
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 

लोकसभा चुनाव 2019 के दौरान आचार संहिता उल्लंघन के मामले में पूर्व मंत्री सईदुज्जमां और पूर्व सांसद कादिर राना ने अदालत में हाजिरी माफी प्रार्थना पत्र दिया। तत्कालीन सेवानिवृत्त सीओ राकेश प्रताप की गवाही हुई। अगली सुनवाई 30 अक्तूबर को होगी।

मुजफ्फरनगर में लोकसभा चुनाव के दौरान फक्करशाह चौक पर बिना अनुमति के जनसभा कराई गई थी। शहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची तो आयोजक अनुमति पत्र नहीं दिखा सके। पुलिस ने पूर्व मंत्री सईदुज्जमां, पूर्व सांसद कादिर राना, सादिक, शमीम काला, अहसान और सलीम के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन का मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने आरोप पत्र दाखिल किया। प्रकरण की सुनवाई न्यायालय विशेष न्यायाधीश (एमपी/एमएलए कोर्ट) के पीठासीन अधिकारी मयंक जायसवाल ने की। बुधवार को पूर्व मंत्री सईदुज्जमां और पूर्व सांसद कादिर राना ने अदालत में हाजिरी माफी प्रार्थना पत्र दिया।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: RapidX Big Update: किराए की सूची हुई जारी, साहिबाबाद से दुहाई डिपो तक लगेंगे 50 रुपये, देखें पूरी लिस्ट

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें