फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर दंगा : भड़काऊ भाषण मामले में पूर्व मंत्री सईदुज्जमां, उनके बेटे सलमान सईद और असद जमां पेश

Tue, 06 Aug 2024 08:52 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर

सार

मुजफ्फरनगर दंगे के दौरान भड़काऊ भाषण देने के मामले में पूर्व मंत्री सईदुज्जमां, उनके बेटे सलमान सईद और असद जमां कोर्ट में पेश हुए। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर दंगे के दौरान शहीद चौक पर भड़काऊ भाषण देने के मामले में आरोपियों पर आरोप तय नहीं हो सके। पूर्व मंत्री सईदुज्जमां और उनके बेटे सलमान सईद कोर्ट में पेश हुए। बचाव पक्ष ने कहा कि सेशन कोर्ट में रिवीजन दाखिल किया गया है। अदालत ने अगली सुनवाई के लिए 16 अगस्त की तिथि नियत की।
विज्ञापन

करीब 11 साल पहले 30 अगस्त 2013 को शहर के शहीद चौक पर बिना अनुमति के जनसभा करने के आरोप में पूर्व मंत्री समेत 10 आरोपी बनाए गए थे। जुमे की नमाज के बाद आयोजित जनसभा में भड़काऊ भाषण देने पर पूर्व मंत्री सईदुज्जमा, पूर्व विधायक नूरसलीम राना, पूर्व विधायक मौलाना जमील सहित अन्य नेताओं के खिलाफ मुकदमा अदालत में विचाराधीन है।

 
विज्ञापन

बचाव पक्ष की ओर से दिए गए आरोप मुक्त करने का प्रार्थना पत्र पहले ही खारिज किया जा चुका है। पूर्व विधायक नूर सलीम राना समेत दो आरोपियों की ओर से रिवीजन सेशन कोर्ट में दाखिल किया गया है, जिस पर सुनवाई 14 अगस्त को होनी है।
मंगलवार को आरोपियों ने कहा कि रिवीजन पर सुनवाई चल रही है। सिविल जज सीनियर डिवीजन/विशेष कोर्ट एमपी एलएलए के पीठासीन अधिकारी देवेंद्र कुमार फौजदार ने आरोप तय करने के लिए 16 अगस्त की तिथि नियत की है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें