जर्जर सड़कों, जलभराव समेत कई समस्याओं को लेकर मुख्यंमंत्री के नाम ज्ञापन सौपा
संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। हस्तिनापुर विधानसभा क्षेत्र की जर्जर सड़कों के पुनर्निर्माण और सुधार की मांग को लेकर मंगलवार को समाजवादी पार्टी के पूर्व राज्यमंत्री प्रभुदयाल वाल्मीकि के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने तहसील पहुंचकर प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
एसडीएम संतोष कुमार सिंह को दिए ज्ञापन में अवगत कराया कि क्षेत्र की कई प्रमुख सड़कें लंबे समय से जर्जर हालत हैं। जिससे आवागमन में परेशानी होती है। मवाना से गांव मखदूमपुर, चेतावाला तक सड़क निर्माण की मांग उठाई। गांव सिखेड़ा में जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान करने का अनुरोध भी किया।
मवाना गन्ना समिति से मेरठ हाईवे तक बाईपास निर्माण और मवाना से गांव भैंसा तक जर्जर मार्ग के जल्द-से-जल्द निर्माण की मांग उठाई। पक्का तालाब मवाना से तहसील तक सड़क मरम्मत, गांव मटौरा से जहरवीर की माढ़ी तक सड़क निर्माण और मटौरा, बहोड़पुर और गणेशपुर के तालाबों की सफाई कराने का भी अनुरोध किया।
ज्ञापन देने वालों में मास्टर खिलाड़ी सिंह गुर्जर, मास्टर कृष्णपाल यादव, आकाश कामिल एडवोकेट, बनारसी कश्यप, अजमल गाढ़ा, मकसूद, ओमपाल गुर्जर, सुभाष गुर्जर, अमित धामा, लियाकत बस्तौरा, हुमायूं सिद्दीकी, चौधरी किरण पाल, संजय वाल्मीकि, मनोज वाल्मीकि, जाहिर राजपूत, नईम ठेकेदार आदि लोग ज्ञापन देने में शामिल रहे