फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस पर तीखा हमला: गुजरात के पूर्व CM बोले- तब आतंकवाद-भ्रष्टाचार को मिलता था बढ़ावा, अब देश में आया बदलाव

Fri, 02 Jun 2023 01:19 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर

सार

Muzaffarnagar News : गुजरात के पूर्व सीएम नितिन पटेल ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि तब आतंकवाद और भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिलता था, लेकिन आज देश में बदलाव आया है और आगे बढ़ रहा है।
विज्ञापन
मंच पर गुजरात के पूर्व सीएम नितिन पटेल समेत अन्य भाजपा नेता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात के पूर्व उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल शुक्रवार को मुजफ्फरनगर पहुंचे। उन्होंने मंच से कहा कि भाजपा सरकार के नौ साल 140 करोड़ भारतीयों की सफलता है। वहीं, कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि देश में लंबे समय तक शासन किया, लेकिन आतंकवाद और भ्रष्टाचार ही बढ़ा। गरीबी और बेरोजगारी भी बढ़ी, यह सब देश ने देखा। कहा कि कांग्रेस ने बेरोजगारी दी, पिछड़ापन पैदा किया। ऐसे हालात में जनता ने 2014 में भाजपा को मौका दिया। लेकिन आज देश आगे बढ़ रहा है। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: किसानों के लिए खुशखबर: मुआवजे की मांग पूरी, शासन ने जारी किए 17 करोड़ रुपये, 2021 से बैठे थे धरने पर

पूर्व उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल ने कहा कि नौ साल में देश में बदलाव आया है। उन्होंने कहा कि 70 के दशक में यूपी में रात को लोग सफर नहीं करते थे। पेट्रोल पंप या पुलिस चौकी पर रात बिताते थे। लेकिन आज हर व्यक्ति के मन में सुरक्षा की भावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मणिपुर में सरकार ने सबसे बात की है। शांति की स्थापना के प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं, इस दौरान जिले के प्रभारी मंत्री सोमेंद्र तोमर भी मंच पर मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: Bijnor: दबोचा गया बीएससी का छात्र, मुस्लिम नाम से फेसबुक आईडी बनाकर अपलोड करता था अश्लील फोटो

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें