फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व सभासद पर युवती को ले जाने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व सभासद पर युवती को ले जाने का आरोप
विज्ञापन

देवबंद। देवबंद निवासी एक व्यक्ति ने पूर्व सभासद एवं वर्तमान सभासद के पति पर अपनी बेटी को बहला फुसलाकर साथ ले जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़ित पिता की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

एक मोहल्ला निवासी व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि उसकी 24 वर्षीय बेटी मोहल्ला दीवान के पूर्व सभासद के बच्चों को ट्यूशन पढ़ाने जाती थी। गत 22 फरवरी की दोपहर वह ट्यूशन पढ़ाने के लिए घर से गई थी। देर शाम तक जब वह नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। लेकिन युवती का कोई सुराग नहीं मिला। युवती का मोबाइल भी स्वीच ऑफ आ रहा है। आरोप लगाया कि पूर्व सभासद उसकी पुत्री को बहका फुसला कर ले गया है। पुलिस ने छानबीन के बाद आरोपित पूर्व सभासद के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। कोतवाल अशोक सोलंकी ने बताया कि पीड़ित पिता की तहरीर पर पूर्व सभासद सय्यद हारिस के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। उनका कहना है कि आरोपी बनाया गया पूर्व सभासद युवती के साथ रोज देर रात तक बातें किया करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें