फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन भिग की टीम ने तेंदुआ होने से नकारा

विज्ञापन
गांव बेहड़ा सादात के जंगल में जंगल बुक देखकर फिश कैट जंगली बिल्ली की पहचान करते किसान कपिल देशवाल - फोटो : KHATAULI
विज्ञापन
मोरना। गांव बेहड़ा सादात में तेंदुआ दिखाई देने के मामले को वन विभाग की टीम ने नकार दिया है। किसान ने जंगल बुक पुस्तक में फिश कैट जंगली बिल्ली के रूप में पहचान करते जंगल में देखे जाने की बात कही है। वन विभाग टीम ने किसान व मजदूरों से बेझिझक जंगल में जाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

ककरौली थाने के निकट मोरना व जानसठ मार्ग पर स्थित सरकारी टयूबवैल के निकट गांव बेहड़ा सादात निवासी कपिल देशवाल मजदूरों के साथ खेतों में कार्य कर रहे थे। अचानक कोई जानवर देखकर किसी मजदूर ने तेंदुए की बात फैली दी। जिस पर आसपास के खेतों में काम कर रहे किसान व मजदूर घरों की और लौट आए। शनिवार को वन रेंज कार्यालय शुकतीर्थ से वन दरोगा शबी हैदर, सुनील कुमार टीम के साथ कपिल देशवाल के खेतों पर पहुंचे और जंगल बुक दिखाकर खेतों में दिखे जानवर की पहचान को कहा। किसान कपिल ने फिश कैट के चित्र पर ऊंगली रखी। वन दरोगा शबी हैदर ने बताया कि फिश कैट की पूंछ जमीन से सटकर चलती है, जिले के अन्य गांवों में भी फिश कैट होने की सूचना आती रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें