फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर चौराहे पर तैनात की गई फोर्स

Wed, 23 Mar 2016 11:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। होली को शांतिपूर्ण कराने के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है। शाम के समय शहर में कड़ी सुरक्षा के बीच होलिका दहन किया गया। फाग वाले दिन शहर में भारी संख्या में फोर्स तैनात किया गया है। मिश्रित आबादी वाली जगहों पर कड़ाई से नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन

  होली के त्योहार को लेकर प्रशासन सतर्कता बरत रहा है। बुधवार शाम कड़ी सुरक्षा के बाच पूरे जिले में होलिका दहन हुआ। इस दौरान भारी पुलिस फोर्स मौजूद रहा। जिले की सभी विवादित जगहों पर भी होलिका दहन शांतिपूर्ण तरीके से निपटा। बृहस्पतिवार को होने वाले फाग के लिए पुलिस ने सख्ताई करनी शुरू कर दी है। शहर के हर चौराहे पर अतिरिक्त फोर्स तैनात कर दी गई है। सिपाहियों से हुड़दंग करने वालों पर सख्ती करने के लिए कहा गया है। शराब पीकर हुड़दंग करने वालों को पकड़कर हवालात में बंद करने के आदेश दिए हैं। 
  मिश्रित आबादी वाली जगहों पर भी अतिरिक्त फोर्स तैनात किया गया है। कुछ दिन पूर्व बवाल की मार झेलने वाले मोहल्ला नया बांस पर भी अधिकारियों की खास नजर है। दोनों समुदायों के जिम्मेदार लोगों के नंबर पुलिस ने अपने पास ले रखे हैं। कोई बात होने पर उनसे सहयोग मांगा जाएगा। एसओ, सीओ और तीनों एसपी जिले में फाग के दौरान क्षेत्र में निकलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें