फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहली बार उन्हें प्रधान चुनने का मौका मिला

विज्ञापन
बेहडा सादात पर अपने प्रथम मताधिकार का प्रयोग करने आयी बीए की छात्रा काजल राय। - फोटो : KHATAULI
विज्ञापन
पहली बार उन्हें प्रधान चुनने का मौका मिला
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, पुरकाजी। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में बड़ी संख्या में ऐसे युवा भी शामिल रहे, जिन्होंने पहली बार वोट डाले। इनमें पहले वोट डालने को लेकर खासा उत्साह नजर आया।
ब्लॉक क्षेत्र के गांव भूराहेड़ी निवासी शिखा, गांव धमात निवासी तनू और गांव भौजाहेड़ी निवासी हेमलता व पूनम ने पहली बार मतदान में हिस्सा लिया। पहली बार वोट डालने को लेकर ये युवतियां उत्साहित नजर आईं। उनका कहना था कि पहली बार उन्हें अपने गांव के प्रधान, सदस्य, बीडीसी व जिला पंचायत सदस्य चुनने का मौका मिला है। कई दिन से प्रत्याशी घर पर वोट के लिए चक्कर लगा रहे थे, जिससे हमें लोकतंत्र की इस भव्यता पर गर्व महसूस हुआ। गांव भौजाहेड़ी में बीमारी से पीड़ित अख्तरी के साथ ही गांव लखनौती निवासी वृद्धा 78 वर्षीय राजबीरी, महेंद्री (80) ने भी अपने परिजनों के साथ मतदान केंद्र पर पहुंचकर वोट डाला।
विज्ञापन

पहली बार वोट डालने का रहा उत्साह
खतौली। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में पहली बार वोट डालने के लिए पहुंचने वाले युवाओं में उत्साह देखने को मिला। खतौली ब्लॉक के गांव अंतवाड़ा के प्राथमिक विद्यालय में दीपशिखा, कामिनी और शिवानी ने पहली बार मतदान किया। गांव जावन से गालिबपुर शिवानी अपने परिजनों के साथ पहला मतदान करने के लिए पहुंची। उन्होंने कहा कि उन्हें पहली बार वोट डालने का अधिकार मिला तो बहुत अच्छा लगा। गांव के विकास के लिए उन्होंने अपनी पसंद के प्रत्याशी को वोट दिया। वोट देकर हमें भी अपनी जिम्मेदारी का अहसास हुआ है।
विज्ञापन

पहले ही वोट डाल दिए जाने पर हंगामा
पुरकाजी। ब्लॉक क्षेत्र के गांव भौजाहेड़ी में एक महिला का वोट अज्ञात महिला द्वारा पहले ही डाल दिया गया। गांव निवासी मोनिका पति सचिन के साथ मतदान करने पहुंची, तो पता चला कि उसका वोट किसी अन्य महिला द्वारा पहले ही डाला जा चुका था। इसे लेकर दंपती ने मतदान केंद्र पर हंगामा किया। इस दौरान उनकी मतदान अधिकारी से नोकझोंक भी हो गई। बाद में कुछ ग्रामीणों ने उन्हें समझाबुझाकर शांत किया, जिसके बाद महिला बिना वोट डाले ही मायूस होकर घर लौट गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें