कृषि यंत्रों की जांच करते अधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला
खतौली में लखनऊ से आए उप गन्ना आयुक्त संजय गुप्ता ने टीम के साथ गन्ना समिति में पहुंच कर किसानों को मिलने वाली कीटनाशक दवाइयां के नमूने लिए। उन्होंने कृषि यंत्रों की गुणवत्ता की भी जांच पड़ताल की।
उप गन्ना आयुक्त संजय गुप्ता ने बताया कि गन्ना आयुक्त के निर्देश पर दो दिन के लिए सहारनपुर मंडल के दौरे पर हैं। उन्होंने सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर की गन्ना समितियों में जांच पड़ताल की। खतौली गन्ना समिति में कीटनाशक दवाइयों के नमूने लिए गए हैं। जिन्हें जांच के लिए लैब में भेजा जाएगा।
उन्होंने बताया कि कृषकों को समिति के माध्यम से कृषि निवेश किया गया है। गोष्ठी में उन्होंने कहा कि ट्रैंच विधि से गन्ना बुवाई करने से बीच में छोड़ी गई भूमि पर किसान सहफसली खेती कर अधिक लाभ ले सकते हैं। इससे खेत को पूरी रोशनी तथा हवा मिलेगी।
गन्ना समिति में ट्रैंच प्लांटर किसानों को 50 प्रतिशत अनुदान पर दिए जा रहे हैं। इस दौरान विशेष सचिव सरसावा पीके सिंह, मुकेश राठी, विश्वामित्र पाठक, ओमवीर सिंह, लटूर, प्रवेश, बोबी, इंद्रपाल, बलदेवा, महिपाल आदि किसान मौजूद रहे।