मुजफ्फरनगर। शामली जिले के मारुखेड़ी से आई पूर्व प्रधान नरेश के बेटे की बरात में दाव के बाद फूड प्वाइजनिंग से 19 बारातियों की हालत बिगड़ गई। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जनपद शामली के थानाभवन क्षेत्र के गाव मारुखेड़ी के पूर्व प्रधान नरेश के बेटे दीपक की शादी शहर के बुढ़ाना मोड नया गांव में पवन कुमार की बेटी आंचल से हुई है। शुक्रवार दोपहर के समय बारात गांव पहुंची थी। दोपहर के बाद बारातियों ने खाना खाया था। शाम के समय अचानक कुछ बरातियों के पेट में दर्द होना शुरू हो गया। कुछ को उल्टी हुई। एक के बाद एक कई बारातियों की हालत बिगड़ गई।
बराती व दुल्हन पक्ष के लोग बीमार बारातियों को वाहनों से जिला अस्पताल ले गए। वहां पर उनका उपचार किया जा रहा है। कुछ बारातियों को हालत में सुधार होने पर उनके परिजन अपने साथ ले गए। अंकित, सुदेशना व शिवानी को भर्ती कर उपचार दिया जा रहा है। बारात सभी रस्म पूरी करने के बाद विदा हो गई।
यह हुए फूड प्वाइजनिंग के शिकार : मारुखेड़ी निवासी सरविंद,अंकित, सुदेशना ,शिवानी, मनीष, प्रेमपुरी निवासी सतेंद्र, रामपुरी निवासी नितिश, मोहित पाल, पुष्पेंद्र, रिशू, समुंद्र, सदकूराम, बोपाडा निवासी राजपाल, रमेश, आनंदपुरी निवासी नीलम, वरशू, छवि व धारवी।ध