फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोजन, भाषा और वेशभूषा पर हो रहा प्रहार : विजय कौशल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। संत विजय कौशल महाराज ने वर्तमान हालात पर चिंता जताते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति के भोजन, वेशभूषा और भाषा पर प्रहार हो रहा है। किशोर अवस्था को जीवन का मूल्यवान समय बताया और संभालने के लिए प्रेरित किया। अभिभावकों को भी जिम्मेदारियों का निवर्हन करने के लिए प्रेरित किया। नई मंडी के रामलीला भवन में चल रही श्रीराम कथा में संत ने सोमवार को कहा कि बहन से तिलक करते हुए, पर्व मनाते हुए और परिवार में मांगलिक अवसरों पर भारतीय वेशभूषा जरूर पहननी चाहिए। जंक फूड और मांसाहार को घर से दूर रखें और आपसी संवाद मातृभाषा में करें।
विज्ञापन

किशोर अवस्था जीवन में सबसे मूल्यवान है। किसी भी देश की बर्बादी के लिए भोजन, भाषा, वेश की हानि कारण होती है और वह इसी मूल्यवान किशोर पीढ़ी को लक्ष्य बनाकर किया जा रहा है। हम बारिश को नहीं रोक सकते, पर छाते से बारिश के पानी से बच सकते है। इसी तरह श्री राम कथा सुनकर हम बच सकते हैं। कथा में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष रामनिवास गोयल, पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान, संयोजक भीमसेन कंसल, पूर्व विधायक राजेश्वर बंसल, गोपाल मित्तल, समाजसेवी सतीश गोयल, राकेश बिंदल, अनिल गर्ग, राजकुमार, जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव मनोज पुंडीर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें