फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद्य विभाग की टीम ने दुकानों पर छापे मारे

विज्ञापन
रेलवे रोड पर छापमारी दौरान सुरक्षा में तैनात पुलिस बल - फोटो : DEVBAND
विज्ञापन
देवबंद (सहारनपुर)। खाद्य एवं सुरक्षा विभाग की टीम ने सोमवार को नगर में ढाबों, होटलों समेत अन्य खाद्य पदार्थों की दुकानों में छापा मारा। इस दौरान टीम ने कई दुकानों से खाद्य पदार्थों के नमूने भी एकत्र किए। जिन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा। वहीं, अभियान के चलते दुकानदारों में हड़कंप मच गया। दुकानदार अपने प्रतिष्ठान बंद कर चले गए।
विज्ञापन

एसडीएम राकेश कुमार सिंह के नेतृत्व में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी ज्ञानपाल सिंह और खाद्य सुरक्षा अधिकारी महावीर सिंह की टीम ने पुलिस बल को साथ लेकर खाद्य पदार्थों की दुकानों पर छापे मारे। नगर के पठानपुरा (रेती चौक) स्थित फुरकान होटल, पवन पान वाला, बाबा होटल, शुभम होटल, देवेंद्र होटल, गुलशन स्वीट्स समेत कई दुकानों पर कार्रवाई रंग बिरयानी, बर्फी व छेना, पनीर, तैयार छोले, पान मसाला आदि के नमूने भरे। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी महावीर सिंह ने बताया कि देवबंद में पठानपुरा, रेलवे रोड, सुभाष चौक, शास्त्री चौक, सहारनपुर-मुजफ्फरनगर हाईवे आदि से कुल 8 पदार्थों के नमूने लिए गए हैं। जिन्हें प्रयोगशाला भेजा जाएगा। यदि नमूने फैल पाए जाएंगे तो संबंधित दुकान स्वामी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि छापा मारने का अभियान लगातार जारी रहेगा। एसडीम राकेश कुमार सिंह ने बताया कि डीएम आलोक कुमार पांडेय के आदेश पर पूरे जनपद में अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि यदि किसी दुकान या होटल में मिलावटी खाद्य पदार्थ पाया गया तो संबंधित दुकान स्वामी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उधर, विभाग की कार्रवाई से दुकानदारों में हड़कंप मचा रहा।

छापामारी दौरान एक ढाबे में पका हुआ भोजन चेक करती टीम।- फोटो : DEVBAND

पठानपुरा रैती चौक स्थित ढाबे में छापामारी करती खाद्य विभाग की टीम- फोटो : DEVBAND

सुभाष चौक के निकट ढाबे में खाद्य पदार्थों के नमूने लेती टीम- फोटो : DEVBAND

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें