फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: रात को छाया कोहरा दिन में बढ़ा तापमान

Fri, 19 Dec 2025 12:23 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। ठंड बढ़ने के साथ ही कोहरा भी लोगों को परेशान कर रहा है। बुधवार शाम होने के बाद आसमान में कोहरा छा गया था, जिसके चलते वाहनों के आवागमन में दिक्कत हुई। हालांकि बृहस्पतिवार को दिन का तापमान बढ़ गया जबकि वायु प्रदूषण से भी लोगों को मामूली राहत मिली।
विज्ञापन

धीरे-धीरे ठंड में बढ़ोतरी हो रही है। कोहरा भी लोगों की दुश्वारियां बढ़ा रहा है। बुधवार शाम से ही आसमान में कोहरा छा गया था। कोहरे के चलते दृश्यता कम होने से सड़कों पर वाहनों को रेंगता देखा गया। बुधवार को ठंड भी अधिक रही और दिन का तापमान 15.2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया था। हालांकि बृहस्पतिवार को लोगों ने राहत की सांस ली।
दिन में धूप खिली और तापमान बढ़कर 22.1 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। हालांकि रात का तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहा। ठंड के चलते कक्षा छह से 12 तक माध्यमिक विद्यालयों के संचालन का समय सुबह 10 से अपराह्न तीन बजे तक कर दिया गया। वायु प्रदूषण से भी थोड़ा राहत मिली और एक्यूआई घटकर 221 पर पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें