फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: 20 हजार का इनामी गोकश मुठभेड़ में घायल

Fri, 19 Dec 2025 12:21 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
बुढ़ाना। पुलिस की गोली से घायल आरोपी शौकत उर्फ रा​शिद। स्रोत ​पुलिस
विज्ञापन
बुढ़ाना। विज्ञाना गांव के लिंक मार्ग पर मुठभेेड़ में 20 हजार रुपये का इनामी गोकश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। तलाशी के दौरान पुलिस ने तमंचा, कारतूस व बाइक बरामद की। बृहस्पतिवार को बुढ़ाना विज्ञाना मार्ग पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने बाइक सवार को रुकने का इशारा किया। आरोपी ने पुलिस पर फायर करते हुए भागने का प्रयास किया। जवाबी कार्रवाई में वह पैर में गोली लगने से घायल हो गया। घायल शौकत उर्फ राशिद रतनपुरी थाना क्षेत्र के गांव रियावली नंगला का रहने वाला है। वह गोकशी के एक मामले में वांछित चल रहा था। 20 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। सीओ गजेंद्र पाल सिंह ने बताया कि वह पुलिस से बचने के लिए स्थान बदलकर छिपता रहता था। घायल के खिलाफ विभिन्न थानों में 17 अपराध पंजीकृत हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें