फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे और शीतलहर से थमा जनजीवन

विज्ञापन
कड़ाके की ठंड में ऊनी कपडों डालकर जाती स्कूटी सवार। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
कोहरे और शीतलहर से थमा जनजीवन
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जिले में शनिवार को हुई ओलावृष्टि का असर दिखाई देने लगा है। सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने और दिन भर चली शीतलहर से जनजीवन पूरी तरह थम गया है। अधिकतम पारा लुढ़कर 15.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है।
रविवार सुबह घना कोहरा छा गया। हालात यह रहे कि सुबह के समय अंधेरे से की स्थिति रही। दिनभर बादल छाए रहे और शीतलहर चलती रही। जिससे लोगों को अपने घरों में ही कैद रहना पड़ा। गली मोहल्लों में भी लोग अलाव जलाकर बैठे रहे। शहर में कई चौराहों पर दिन में अलाव जलते दिखे। शीतलहर के कारण लोगों को ठिठुरन का अहसास हुआ। वहीं बाजारों में भी गरम कपड़ों की मांग में तेजी आई है। रविवार को अधिकतम तापमान 15.6 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। शहर में बाजारों में लोगों को गरम कपड़ों में लिपटे हुए देखा गया। मौसम विभाग से जुड़े पान सिंह का कहना है कि मौसम के बदलाव को देखते हुए 14 और 15 दिसंबर के लिए कोहरे का घना प्रभाव रहने की आशंका है, इसके लिए मौसम विभाग की ओर से इस क्षेत्र में अलर्ट जारी किया है। यहां तापमान में भी तेजी से गिरावट आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाजार में बढ़ी जरकीन, जर्सी की मांग
मुजफ्फरनगर। रविवार में ठंड के दौरान ठंड से बचाने वाले कपड़ों का बाजार गर्म रहा। जर्सी और जरकीन की दुकानों पर बाजार में भीड़ रही। खासकर महिलाएं और बच्चे दुकानों पर अधिक संख्या में दिखाई दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें