फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिषदीय स्कूलों में शिक्षा के सुधार पर हो फोकस : डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
- डीएम ने ली विभागीय अधिकारियों की बैठक
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

मुजफ्फरनगर। बेसिक शिक्षा विभाग के अन्तर्गत समस्त अकादमिक रिसोर्स पर्सन्स और स्टेट रिसोर्स पर्सन्स की समीक्षा बैठक हुई। डीएम अरविन्द मल्लप्पा बंगारी ने परिषदीय विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता पर बल दिया।


कलक्ट्रेट में हुई बैठक में डीएम ने कहा कि प्रत्येक माह शिक्षक संकुल बैठक सम्बन्धित खंड शिक्षा अधिकारी की उपस्थिति में आयोजित कराएं। जो शिक्षक बैठकों के आयोजन में सहयोग प्रदान नहीं करते, बीएसए उन्हें चिह्नित कर कार्रवाई करें। डीएम ने निर्देश दिये कि अकादमिक रिसोर्स पर्सन्स शिक्षक संदर्शिका व शिक्षण सामग्री के उपयोग की साप्ताहिक आख्या उपलब्ध कराएंगे। समय-सारिणी के अनुरूप ही संदर्शिका और टीएलएम का प्रयोग किया जाए। टीएलएम, संदर्शिका तथा समय-सारिणी के शत-प्रतिशत प्रयोग को एआरपी के साथ-साथ खंड शिक्षा अधिकारियों का भी दायित्व निर्धारित किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खंड शिक्षा अधिकारी 80 प्रतिशत बालक-बालिकाओं का निपुण होना सुनिश्चित करेंगें। गुणवत्ता, शिक्षा तथा निपुणता पर प्रत्येक एआरपी का मुख्य फोकस होना चाहिए। बच्चों का समूह उनकी दक्षताओं के आधार पर तैयार किया जाएं। सीडीओ संदीप भागिया, एडीएम प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह, बीएसए शुभम शुक्ला, समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारी, एआरपी व एसआरजी तथा जिला समन्वयक सामुदायिक सहभागिता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें