फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयोग ने महिला मतदाताओं पर किया फोकस

विज्ञापन
विज्ञापन
मतदाता सूची में महिलाओं पर फोकस
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। महिला मतदाताओं की संख्या जिले में अनुपात से कम है। इस अनुपात को बढ़ाने के लिए चुनाव आयोग ने महिलाओं के लिए विशेष अभियान चलाया है। 18 और 19 साल में आई लड़कियों का वोट बनाने के साथ मतदाता सूची से छूटी महिलाओं के वोट भी बनाए जा रहे हैं।
जिला सहायक निर्वाचन अधिकारी एडीएम प्रशासन अमित सिंह ने बताया कि 2011 की जनगणना के अनुसार जिले में महिलाओं का अनुपात पुरुषों के सापेक्ष एक हजार पर 886 है। जिले में महिला मतदाताओं की संख्या एक हजार पुरुषों पर 856 है। संख्या के अनुपात के हिसाब से भी महिलाओं के वोट नहीं बन पाए हैं। चुनाव आयोग ने इसे गंभीरता से लिया है। दस दिन से महिला मतदाताओं के वोट बनाने का अभियान जिले में चल रहा है। बीएलओ वोट बनाने का काम कर रहे हैं। दस दिन में 2300 महिलाओं के नये वोट बने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अभियान में सबसे पहले 18 और 19 की आयु में आने वाली लड़कियों के वोट बनाए जा रहे हैं। पूरे जिले में एक साथ अभियान चलाया गया है। इसके बाद उन महिलाओं के वोट बनाए जाएंगे जो किसी कारण छूट गई हैं। एडीएम ने बताया कि अब वोटर कार्ड बनने में भी देरी नहीं होगी। प्रत्येक माह की तीन तारीख तक पहले महीने के समस्त आवेदन आयोग को भेज दिए जाएंगे। दस दिन में वोटर कार्ड बनकर आ जाएगा। अमित सिंह ने बताया कि मतदाता सूची के शुद्धिकरण का कार्य भी प्रारंभ हो गया है। मृतक, शिफ्ट करने वाले और शादी होने वाली लड़कियों के नाम काटे जा रहे हैं। शादी होकर जो महिलाएं आई हैं उनका नाम जोड़ा जा रहा है। जिनका नाम गलत लिखा गया उनका भी शुद्धिकरण हो रहा है। पूरे जिले में यह कार्य तेजी के साथ चल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें