फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: कुंभ मेला स्पेशल सहित पांच ट्रेनें पहुंचीं लेट

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शनिवार को कुंभ मेला स्पेशल सहित लंबी दूरी वाली पांच ट्रेनें लेट पहुंचीं। नौचंदी एक्सप्रेस ट्रेन के लेट चलने से सहारनपुर जाने वाले यात्रियों को ज्यादा परेशान होना पड़ा।
प्रयागराज से चलकर सहारनपुर जाने वाली नौचंदी एक्सप्रेस ट्रेन को शनिवार सुबह 9 बजकर 18 मिनट पर मुजफ्फरनगर पहुंचना था, लेकिन यह ट्रेन एक घंटे लेट पहुंची। इस ट्रेन से रोजाना काफी लोग व छात्र सहारनपुर जाते हैं। इन सभी को परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन

ऋषिकेश से ओडिशा के पुरी शहर जाने वाली कलिंगा उत्कल एक्सप्रेस भी अपने निर्धारित समय से तीन घंटे लेट रही। इस ट्रेन का काफी यात्री मेरठ व गाजियाबाद जाने के लिए इंतजार करते रहे। गुजरात के ओखा शहर से देहरादून जाने वाली ओखा एक्सप्रेस भी चालीस मिनट लेट पहुंची। पुरी शहर से योग नगरी ऋषिकेश जाने वाली ऋषिकेश एक्सप्रेस पांच घंटे लेट रही।
विज्ञापन

प्रयागराज के फाफामऊ जक्शन से अमृतसर जाने वाली कुंभ मेला स्पेशल ट्रेन भी सवा घंटे लेट थी। ब्रह्पुरी निवासी अनिल कुमार का कहना है कि उन्हें जमीन संबंधी मामले में सहारनपुर कोर्ट में नौचंदी एक्सप्रेस से जाना था। अलमासपुर निवासी कुलदीप को भी सहारनपुर जाना था। नौचंदी ट्रेन के लेट चलने के कारण इन यात्रियों को रोडवेज से यात्रा करनी पड़ी।
उधर, रेलवे स्टेशन अधीक्षक पवन कुमार ने ट्रेनों के लेट चलने के कारण की जानकारी होने से इनकार किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें