फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर तहसील में पांच भूमाफिया होंगे चिन्हित

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। डीएम चंद्र भूषण सिंह ने कहा कि प्रत्येक तहसील में पांच भूमाफिया चिह्नित होंगे। तहसील भूमाफिया की सूची तैयार करे। चारागाह की जमीनों पर अब गोशाला के लिए चारा तैयार होगा।
विज्ञापन

विकास भवन सभागार में कर करेत्तर एवं राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक में कर करेत्तर, वाणिज्यकर, स्टाम्प एवं निबंधन, आबकारी, परिवहन, ऊर्जा, नगर पालिका, नगर पंचायत, वन विभाग, खनन, कृषि विपणन, मंडी समिति की वसूली पर चर्चा की गई। डीएम ने कुछ तहसीलों में लक्ष्य के अनुरूप वादों का निस्तारण न किए जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए तत्काल लक्ष्य निर्धारित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने स्टांप वाद, राजस्व संहिता के अविवादित वरासत, अविवादित दाखिल खारीज, तालाब, आवासीय भूमि, कृषि भूमि, वृक्षारोपण आदि का आवंटन, चकमार्ग तथा सार्वजनिक उपयोग की भूमि में अतिक्रमण हटाए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनपद की हर तहसीलों में पांच-पांच अमीन चिह्नित किए जाए जो राजस्व वसूली में लक्ष्य के सापेक्ष वसूली नही कर रहा है, उन पर कार्रवाई करने के निर्देश किए। सीडीओ आलोक यादव, एमडीए सचिव महेंद्र प्रताप, एडीएम वित्त अजय कुमार तिवारी, उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें