फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP : मुजफ्फरनगर में दो सड़क दुर्घटनाओं में पांच लोगों की मौत, एक हादसे में कई घायल; चल रहा है इलाज

Sat, 17 May 2025 01:25 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

सर्किल ऑफिसर गजेंद्रपाल सिंह के अनुसार, पहली घटना शाहपुर-मुजफ्फरनगर रोड पर किनौनी गेट के पास हुई।
विज्ञापन
demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में शुक्रवार को दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो विवाहित जोड़ों सहित पांच लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

विज्ञापन


सर्किल ऑफिसर गजेंद्रपाल सिंह के अनुसार, पहली घटना शाहपुर-मुजफ्फरनगर रोड पर किनौनी गेट के पास हुई, जहां एक कार और मोटरसाइकिल के बीच टक्कर में कपिल (30), उनकी पत्नी ममतेश (28) और रमेशो देवी (26) की मौत हो गई।

कपिल बाइक चला रहा था और ममतेश पीछे बैठी थीं, जबकि रमेशो देवी कार में यात्रा कर रही थी। अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना में चार अन्य घायल हो गए।

दूसरी घटना में, एक तेज रफ्तार ट्रक ने बालेंद्र (38) और उनकी पत्नी कामेश (34) को उस समय कुचल दिया, जब वे दिल्ली-पौड़ी राजमार्ग पर सिखेड़ा गांव में शिव मंदिर में पूजा करने जा रहे थे। पुलिस ने बताया कि ट्रक चालक वाहन लेकर घटनास्थल से फरार हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें