फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएनबी शाखा प्रबंधक सहित पांच कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
पीएनबी शाखा प्रबंधक सहित पांच कोरोना पॉजिटिव
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जिले में शुक्रवार को पांच नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं, जबकि चार संक्रमित ठीक होकर घर लौट गए। संक्रमितों में पंजाब नेशनल बैंक का एक शाखा प्रबंधक भी शामिल है, जबकि नोएडा से आए एक युवक की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।
एडीएम वित्त एवं राजस्व आलोक कुमार ने बताया कि शांतिनगर में दो तथा खालापार में एक व्यक्ति पॉजिटिव पाया गया है। यहां पर पहले भी कोरोना केस मिले हैं। नए केस पुराने मामलों से ही संबंधित हैं। इसके अलावा सरकुलर रोड पर किराये के मकान में रहने वाले पंजाब नेशनल बैंक के एक शाखा प्रबंधक को भी कोरोना की पुष्टि हुई है। इससे बैंक कर्मचारियों में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नोएडा से आया खतौली के गांव अंतवाड़ा निवासी एक युवक भी संक्रमित पाया गया है। कोरोना पॉजिटिव पाए गए सभी लोगों को मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज बेगराजपुर में संचालित कोविड-19 अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके अलावा चार लोगों के ठीक होने पर उन्हें छुट्टी दे दी गई। जिले में अब तक कोरोना के 258 केस मिल चुके हैं जिनमें से 67 एक्टिव हैं तथा 190 लोग ठीक हो चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें