फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: मत्स्य मंत्री ने अधिकारियों को याद दिलाया लक्ष्य

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। मत्स्य विभाग के मंत्री डाॅ. संजय निषाद ने योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन का निर्देश देते हुए समीक्षा की। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को लक्ष्य की याद दिलाते हुए उसे शत-प्रतिशत हासिल करने की हिदायत दी। उन्होंने अधिकारियों को सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ लाभार्थियों तक पहुंचाने की हिदायत दी।
विज्ञापन

मत्स्य विभाग मंत्री संजय निषाद ने विकास भवन सभगार में अधिकारियों के साथ शासन की ओर से चलाई जा रही सरकारी योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिए, प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना की उपयोजनाओं यथा बायो फ्लॉक पाण्ड निर्माण व निवेश, मोटरसाइकिल विद आइस बाक्स, आरएएस निर्माण व फीड मिल तथा किसान क्रेडिट कार्ड, मछुआ दुर्घटना बीमा योजनाओं का वृहद स्तर पर प्रचार-प्रसार कर अधिक से अधिक मत्स्य पालकों को लाभ दिलाया जाए, जिससे मत्स्य किसानों की आय में वृद्धि हो सके व रोजगार का भी सृजन हो सके। बैठक में सीडीओ संदीप भगिया, एसपी क्राइम प्रशांत कुमार, उप निदेशक निदेशक मत्स्य,सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें