फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: पहले सांप ने उजाड़ दिया सुहाग, अब हादसे ने पोंछ दिया सिंदूर

विज्ञापन
खतौली फलावदा मार्ग पर जाम लगा रहे ग्रामीणों को समझाते पुलिस कर्मी। स्त्रोत ग्रामीण
विज्ञापन
खतौली (मुजफ्फरनगर)। छछरौली में सन्नाटा पसरा है। हादसे में मजदूर दंपती और बेटे की मौत से गांव में चूल्हे नहीं जले। सोनू की पत्नी गीता गमजदा है। छह साल पहले गीता के पहले पति अंकित की सर्पदंश से मौत हो गई थी, समाज ने उसकी शादी सोनू के साथ की लेकिन इस बार हादसे ने सुहाग उजाड़ दिया। परिवार के सामने भविष्य का संकट खड़ा हो गया है।
विज्ञापन

मृतक राजकुमार और उसका पुत्र सोनू मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण कर रहे थे। सोनू की मौत से उसकी पत्नी गीता का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार में दो बेटी ईशू ,पूर्वी और एक पुत्र दीपांशु है। दोनों बहनों की शादी हो चुकी है। परिजनों ने बताया कि सोनू के बड़े भाई अंकित को करीब छह वर्ष पूर्व जंगल में सांप ने डस लिया था। इससे उसकी मौत हो गई थी। बड़े भाई की विधवा पत्नी गीता की शादी सोनू से कर दी थी। परिवार के तीन लोगों की मौत होने के बाद घर में गीता तथा तीन छोटे बच्चे ही रह गए हैं।

बीमार मौसी...फलावदा जा रहा था परिवार
छछरपुर निवासी सोनू की मौसी फलावदा में है। मौसी की तबीयत खराब होने की जानकारी मिलने पर वह अपने माता-पिता को लेकर बाइक पर सवार होकर निकला था लेकिन मौसी के घर पहुंचने से पहले ही हादसा हो गया।
विज्ञापन


तीन घंटे बंद रहा फलावदा मार्ग...आश्वासन पर माने
गुस्साए ग्रामीणों ने फलावदा मार्ग को तीन घंटे जाम किए रखा। इस दौरान पुलिस ने वाहनों को इधर-उधर से निकाला। एसडीएम डॉ. ललित मिश्रा और सीओ रुपाली राय देर रात लोगों के बीच पहुंचे और समझा-बुझाकर शांत किया। पुलिस ने बताया कि ट्रैक्टर ट्रॉली को कब्जे में ले लिया गया है। आरोपी चालक की तलाश की जा रही है।

खतौली फलावदा मार्ग पर जाम लगा रहे ग्रामीणों को समझाते पुलिस कर्मी। स्त्रोत ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें