फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में चल रही तमंचा फैक्ट्री पकड़ी, 7 गिरफ्तार

विज्ञापन
मीरापुर पुलिस द्वारा पकडे गये अभियुक्त तथा उनसे बरामद तमन्चे व तमन्चे बनाने में उपयोग होने वाला ? - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
घर में चल रही तमंचा फैक्ट्री पकड़ी, 7 गिरफ्तार
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, मीरापुर। स्थानीय पुलिस ने मोहल्ला कमलियान स्थित एक घर में चलाई जा रही तमंचा फैक्ट्री का खुलासा किया है। मौके से सात आरोपियों को गिरफ्तार कर बने व अधबने तमंचे, कारतूस व तमंचे बनाने में प्रयुक्त उपकरण बरामद किए है।
एसपी देहात अतुल सक्सेना ने बताया कि मीरापुर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कस्बे के मोहल्ला कमलियान में अपने मकान पर एक व्यक्ति अवैध शस्त्र बनाने की फैक्ट्री चला रहा है। इसके बाद मीरापुर इंस्पेक्टर ज्ञानेश्वर बोद्ध ने टीम के साथ आशू उर्फ आस मोहम्मद के घर छापा मारा। वहां अवैध हथियार बनाते हुए 7 लोगों को गिरफ्तार किया। उन्होंने अपने नाम हर्ष पुत्र हरेंद्र निवासी ग्राम गढ़ी रसूलपुर, मोहम्मद कैफ पुत्र अकरम गांव गढ़ी रसूलपुर, इलाल पुत्र आसिफ मोहल्ला मुस्तर्क, आशु उर्फ आस मोहम्मद उर्फ छोटा पुत्र अनवार निवासी मोहल्ला कमलियान, शान मोहम्मद पुत्र मुमताज तेली निवासी मोहल्ला जाटो वाला, समीर पुत्र सगीर निवासी भूमा रोड कस्बा मीरापुर तथा शिवम पुत्र करण पाल निवासी ग्राम देवल, थाना रामराज, मुजफ्फरनगर बताए। मौके से बारह तमंचे, एक तमंचा अधबना, छह कारतूस, बारह लोहे की नाल, एक वेल्डिंग मशीन, पंद्रह वेल्डिंग रोड व तमंचे बनाने के उपकरण बरामद किए। पुलिस ने पकडे़ सभी आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूट्यूब से सीखा तमंचा बनाना
एसपी देहात ने बताया कि आशु उर्फ आस मोहम्मद शातिर व्यक्ति है। अनपढ़ होने के बावजूद उसने यूट्यूब की मदद से तमंचे बनाने की विधि हासिल की है। सभी आरोपी लगभग छह माह से क्षेत्र में तमंचे बनाकर सप्लाई कर रहे हैं।

मीरापुर पुलिस द्वारा पकडे गये अभियुक्त तथा उनसे बरामद तमन्चे व तमन्चे बनाने में उपयोग होने वाला ?- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें