फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: शॉर्ट सर्किट से दुकान में लगी आग

विज्ञापन
रुड़की रोड पर दुकान में आग बुझाते दमकल विभाग कर्मचारी फोटो सोशल मीडिया
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। नगर में रुड़की रोड पर गणपति स्पेयर पार्ट्स की दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग में लगभग तीन लाख का सामान जला है। अग्निशमन विभाग टीम ने मशक्कत के बाद आग को बुझाया।
विज्ञापन

इंद्रा कॉलोनी निवासी रविकांत उर्फ नीटू ने अपने भाई टीटू के साथ ई-रिक्शा की बैटरी, टायर आदि सामान बेचने की दुकान रुड़की रोड पर खोली है। दोनों भाई रोजाना की तरह सोमवार रात लगभग नौ बजे दुकान बंद कर घर गए थे। मंगलवार सुबह राहगीर ने नीटू को दुकान के शटर के नीचे से धुआं निकलने की सूचना दी। तब नीटू व टीटू दोनों भाई दुकान पर पहुंचे। शटर खोल कर देखा तो दुकान में एक तरफ कोने में सामान जल रहा था। दोनों भाइयों ने दुकान में रखे तीन कैंपर के पानी से आग को बुझाने की कोशिश की और आसपास के दुकानदारों की मदद से दुकान में रखे अन्य सामान को बचाया।

सूचना देने पर अग्निशमन विभाग टीम मौके पर पहुंची। लगभग पौने घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। दुकान मालिक नीटू ने बताया कि दुकान बंद कर घर जाते समय उन्होंने लाइट बंद की थी। शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। अग्निशमन विभाग अधिकारी आरके यादव ने बताया कि सूचना मिलने के बाद वह पानी से लदे दो टैंकरों को लेकर टीम के साथ मौके पर पहुंचे थे। आग से नुकसान की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें