फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: रद्दी से लदी पिकअप में लगी आग, दमकल विभाग की टीम ने बुझाई

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली के मिमलाना रोड पर रद्दी (गत्ते) से लदी एक पिकअप में आग लग गई। आग लगने से लगभग एक लाख रुपये की रद्दी जल गई। दमकल विभाग टीम ने पहुंच कर आग को बुझाया।
विज्ञापन

पिकअप मालिक साकिर ने आग लगाने का आरोप लगाया। सीसीटीवी में एक संदिग्ध युवक दिखाई देने पर पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की है। मिमलाना रोड निवासी साकिर गत्ते की ठेकेदारी करता है। वह हरियाणा से गत्ता लाकर भोपा रोड पर पेपर मिल में सप्लाई करता है। रात में वह पिकअप में एक लाख रुपये का गत्ता लेकर आया था और पिकअप को घर से चंद कदमों की दूरी पर खड़ी थी।

रात में लगभग एक बजे गत्ते में आग लग गई। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी तब पुलिस वह दमकल विभाग टीम मौके पर पहुंची। दमकल विभाग टीम ने आग को बुझाया। पिकअप मालिक साकिर का कहना है कि उसके माल में आग लगाई गई है। पास में लगे एक सीसीटीवी में एक संदिग्ध युवक दिखाई दिया है। एएसपी सिद्धार्थ के मिश्रा ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें