फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: युवक पर जातिसूचक और आपत्तिजनक पोस्ट करने में प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर डॉ. भीमराव आंबेडकर, बौद्ध समाज और अनुसूचित जाति के लोगों को लेकर कथित आपत्तिजनक एवं जातिसूचक टिप्पणियां की गईं। महाराष्ट्र के नासिक निवासी एक अधिवक्ता ने इस संबंध में नासिक के सरकारवाडा पुलिस थाने में लिखित शिकायत देकर जीरो एफआईआर कराई। जिसे नई मंडी कोतवाली में स्थानांतरित कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

संदीप दादा जाधव निवासी गोरेगांव पश्चिम, मुंबई ने प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया कि वह नासिक जिला न्यायालय परिसर में वकालत करता है और आंबेडकर आंदोलन से जुड़ा सामाजिक कार्यकर्ता भी हैं। बताया कि 11 जुलाई 2026 को उन्होंने एक्स अकाउंट की पोस्ट देखीं।
इसके बाद जनवरी 2025 से जुलाई 2026 तक की पोस्ट खंगालने पर उन्हें कई ऐसी टिप्पणियां मिलीं, जिन्हें उन्होंने अनुसूचित जाति, बौद्ध समाज और आंबेडकरवादी अनुयायियों के प्रति अपमानजनक पाया। आरोप लगाया कि उक्त पोस्ट अनुभव राजकुमार गुप्ता निवासी नई मंडी मुजफ्फरनगर की ओर से की गई।
विज्ञापन

सीओ नई मंडी क्षेत्र राजू कुमार साव ने बताया कि अधिवक्ता की ओर से सरकारवाड़ा पुलिस थाने में युवक के विरुद्ध जीरो एफआईआर दर्ज कराई गई थी। जिसे नई मंडी कोतवाली में स्थानांतरित किया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें