एक साथ नमाज पढ़ने पर आठ पर रिपोर्ट दर्ज
मुजफ्फरनगर, चरथावल। कुटेसरा चौकी प्रभारी शिव कुमार ने गांव में इमरान के घर में एक साथ नमाज पढ़ने पर लॉकडाउन का उल्लंघन करने के आरोप में आठ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
रविवार को उन्होंने कुटेसरा गांव में लाउडस्पीकर से प्रचार कराकर आरोपियों के घरों पर एफआईआर की कॉपी चस्पा कर दी है। आरोपियों में इमरान, सलमान, शेरखान, शमशाद, मेहरबान, बानो एवं अन्य हैं। एसओ ने हिदायत दी कि लॉकडाउन का उल्लंघन किसी कीमत पर नहीं होने दिया जाएगा। रमजान पाक महीना शुरू होने वाला है। क्षेत्र के लोग शासन की गाइड लाइन का पालन करते हुए सभी धार्मिक कार्य घरों में रहकर करें।