फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरवाला में क्रिकेट खेलने के दौरान संघर्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
बरवाला में क्रिकेट खेलने के दौरान संघर्ष
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, शाहपुर। गांव बरवाला में मंगलवार शाम क्रिकेट खेल रहे बच्चों के बीच हुए विवाद के बाद दो पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे व धारदार हथियार चले। जिसमें महिलाओं समेत 15 लोग घायल हो गए, जिन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया है। तनाव के मद्देनजर गांव में फोर्स तैनात कर दी गई है।
गांव बरवाला में मंगलवार शाम कुछ बच्चे क्रिकेट खेल रहे थे। इसी दौरान कुछ युवक वहां पहुंचे और वहां खेलने की बात कहते हुए पहले से खेल रहे बच्चों को हटाने का प्रयास किया। इसे लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों के ग्रामीण मौके पर जा पहुंचे, जिनके बीच जमकर लाठी-डंडे और धारदार हथियार चले। इसके साथ ही दोनों तरफ से पथराव भी किया गया, जिससे गांव में अफरातफरी मच गई। संघर्ष में एक ओर से यूसुफ, आस्मीन, शोमीन, साजिद, सुक्का, साहिल, मोहसिन, तोसीफ व मोमीन और दूसरे पक्ष से शहजाद, दानिश, खुशहाल, महबूब, साजिदा व हसीना घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

संघर्ष की सूचना से पुलिस मौके पर पहुंची और लाठियां फटकारते हुए भीड़ को तितर-बितर कर स्थिति पर काबू किया। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। गांव में तनाव के मद्देनजर पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस के अनुसार अभी तक किसी की भी ओर से तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें