फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्यूबवेल पर नहाने को लेकर विवाद में हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्यूबवेल पर नहाने को लेकर विवाद में हमला
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। गांव पलड़ी में ट्यूबवेल पर नहाते के विवाद में दो वर्गों के युवकों में मारपीट हो गई। आरोप है कि एक वर्ग के लोगों ने बाद में अनुसूचित वर्ग के लोगों की बस्ती पर भी हमला कर महिलाओं-बच्चों से भी मारपीट की। मामले में कार्रवाई न होने पर शहीद ऊधमसिंह सेना के कार्यकर्ताओं ने पुलिस ऑफिस पर धरना दिया। बाद में आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
शाहपुर थाना क्षेत्र के गांव पलड़ी निवासी कुछ युवक आठ जुलाई को गांव में ही स्थित एक ट्यूबवेल पर नहा रहे थे। आरोप है कि दूसरे वर्ग के कुछ लोग वहां पहुंचे और उन्हें नहाने से रोकते हुए वहां से भगाने लगे। इस पर दोनों वर्गों में मारपीट हो गई। अनुसूचित वर्ग के किशोरीलाल ने बताया कि बाद में दूसरे वर्ग के लोगों ने उनकी बस्ती पर ही हमला कर दिया और जो भी सामने आया, उसके साथ जमकर मारपीट की। इसमें गोविंद, प्रदीप व सन्नी गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि कई महिलाओं-बच्चों को भी चोटें आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि तहरीर देने के बावजूद थाना पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की, जिस पर मंगलवार को अनुसूचित वर्ग के लोगों ने ऊधमसिंह सेना अध्यक्ष विकास मेडियन के नेतृत्व में पुलिस ऑफिस पर धरना दिया। एसपी देहात अतुल श्रीवास्तव ने कार्रवाई का आश्वासन देकर धरना खत्म कराया। शाम को एसपी देहात के आदेश पर पुलिस ने रोशन की तहरीर पर जफरयाब, शमीम व शौकीन समेत आठ लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली। पुलिस ने एक आरोपी को भी हिरासत में ले लिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें