फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौचालय निर्माण को लेकर दो पक्षों में मारपीट, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
शौचालय निर्माण को लेकर दो पक्षों में मारपीट
विज्ञापन

जानसठ। रास्ते में शौचालय बनाने को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद संघर्ष हो गया। हमले में एक व्यक्ति घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाबुझाकर बमुश्किल मामला शांत किया और घायल को अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

गांव सादपुर में मेहताब गली के रास्ते में शौचालय का निर्माण करवा रहा था. जिसका उसके पड़ोसी खलील पुत्र सगीर ने विरोध किया। विरोध करने को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। देखते देखते दोनों पक्षों के बीच संघर्ष हो गया। हमले में खलील घायल हो गया। मारपीट की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाबुझाकर शांत किया। इसके बाद पुलिस ने घायल खलील को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां पर उसका उपचार चल रहा है। फिलहाल इस संबंध में पुलिस को अभी तक कोई तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर दोनों पक्षों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें